अनंतनाग एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी, डुरु इलाके में जारी है एनकाउंटर
श्रीनगर, मई 10। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में सिक्योरिटी फोर्सेस को एक और कामयाबी मिली है। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। अभी तक इस एनकाउंटर में दो आतंकी मारे जा चुके हैं। आपको बता दें कि यह एनकाउंटर अनंतनाग के डुरु इलाके में चल रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस की ओर से एक ट्वीट कर यह जानकारी दी गई थी कि अनंतनाग के डुरु इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। आतंकियों से लोहा लेने के लिए राज्य पुलिस और सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी मोर्चा संभाले हुए है।












Click it and Unblock the Notifications