Omar Abdullah Family : मम्मा ईसाई, पापा मुस्लिम और खुद की हिंदू से शादी, गजब है 'कश्मीर के शेर' का परिवार
JK CM Omar Abdullah Family Tree: आज कश्मीर के अब्दुल्ला परिवार के लिए जश्न का दिन है, वजह है उनके खानदान का वारिस आज जम्मू कश्मीर का मुखिया जो बना है।
मालूम हो कि बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इस तरह से वो दूसरी बार धरती के जन्नत के मुखिया बने हैं। इससे पहले वो साल 2009 में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे।

आपको बता दें कि कश्मीर में इस बार पूरे दस साल बाद चुनाव हुए हैं। विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी ने 95 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने 6 सीटों पर फतेह हासिल की है।
54 साल की अवस्था में दूसरी बार राज्य की कमान संभालने वाले उमर को राजनीति विरासत में मिली। उनके दादा शेख अब्दुल्ला को 'कश्मीर का शेर' के उपाधी से नवाजा गया था। उनके पिता फारुक अब्दुल्ला का नाम देश के दिग्गज और वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।
पिता फारुक का सियासी सफर बदस्तूर जारी है
उन्होंने सातवीं लोकसभा (1980-82) में पहली बार संसद में कदम रखा और तब से उनका सियासी सफर बदस्तूर जारी है। 10 मार्च 1970 को जन्मे उमर काफी पढ़े-लिखे हैं, उन्होंने स्कूली शिक्षा तो कश्मीर औ हिमाचल से की लेकिन इसके बाद उन्होंने स्कॉटलैंड के स्ट्रैथक्लाइड विश्वविद्यालय से Business Administration में मास्टर्स किया है।
28 साल की अवस्था में लाल चौक से चुनाव जीतकर सीधे संसद पहुंचे
हालांकि उन्हें भी पता था कि उन्हें ही अपने राजनीतिक विरासत को आगे लेकर जाना है और इसी वजह से उन्होंने 1998 में राजनीति मं कदम रखा और 28 साल की अवस्था में लाल चौक से चुनाव जीतकर सीधे संसद पहुंचे और अपने नाम 12वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद का खिताब किया।
अब्दुल्ला के घर में 'मिनी हिंदुस्तान' बसता है...
कश्मीर के इस लोकप्रिय और बड़े सियासी घराने में एक और खास बात है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अब्दुल्ला के घर में 'मिनी हिंदुस्तान' बसता है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे फारूख अब्दुल्ला यानी उमर के पिता खुद मुस्लिम हैं लेकिन उन्होंने ईसाई महिला मौली से शादी की है, जो कि ब्रिटिश मूल की हैं।
'मम्मा ईसाई, पापा मुस्लिम और खुद की हिंदू से शादी'
इस शादी से फारुख और मौली को बेटा उमर और तीन बेटियां सफिया, हिना और सारा हैं। बेटे उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली के एक आर्मी ऑफिसर, जो कि सिख- हिंदू थे, की बेटी पायल नाथ से शादी की थी, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं लेकिन दोनो पति-पत्नी साल 2011 से अलग रह रहे ,हैं इनकी तलाक की अर्जी कोर्ट में विचारधीन हैं।
बहन सारा अब्दुल्ला ने भी की थी हिंदू से शादी
तो वहीं उमर की बहन सारा अब्दुल्ला ने राजस्थान के मौजूदा डिप्टी सीएम सचिन पायलट से प्रेम विवाह किया था, हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं।
एक नजर उमर अब्दुल्ला से जुड़ी खास बातों पर
- 1998 में, 28 वर्ष की आयु में, उमर अब्दुल्ला लोकसभा के लिए चुने गए।
- वाणिज्य राज्य मंत्री के रूप में नियुक्ति और बाद में,एनडीए सरकार में विदेश मंत्री रहे उमर अब्दुल्ला।
- 2009 में उमर अब्दुल्ला 38 वर्ष की आयु में जम्मू-कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।
- उमर ने लोकसभा चुनाव में बारामुल्ला सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन अब्दुल रशीद शेख से हार गए थे।
- विधानसभा चुनाव: बडगाम और गंदेरबल से चुनाव लड़ा और दोनों सीटों से जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications