पीडीपी के समर्थन पर बोले फारूख अब्दुल्ला, कहा-'रियासत बचाने के लिए सबको कोशिश करनी है, उनका दिल से शुक्रिया..'
Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर राज्य की बहाली को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जल्द ही यहां राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा। सरकार को सभी शक्तियां मिल जाएगी और सरकार ईमानदारी से काम करना शुरू कर देगी।
उन्होंने कहा कि भले ही हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। फिर भी हम पीडीपी से समर्थन लेंगे। क्योंकि अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें इसे एक साथ करना होगा। हम सभी को प्रयास करना होगा। इस राज्य को बचाइए। यह राज्य बहुत मुश्किल में है। बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। महंगाई आसमान छू रही है। इस राज्य को बचाना बहुत जरूरी है।

Recommended Video
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा कथित तौर पर अपनी पार्टी को समर्थन देने पर एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। हम मिलकर इस राज्य का निर्माण करने की कोशिश करेंगे। मैंने उनसे बात नहीं की है। मुझे केवल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है।
#WATCH | Srinagar: JKNC chief Farooq Abdullah says, "I hope that statehood will be restored here very soon, the government will receive all powers and the government will start working honestly." pic.twitter.com/B71xqSc9I2
— ANI (@ANI) October 7, 2024
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानि 8 अक्टूबर को आएंगे। इस राज्य में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। जब जम्मू कश्मीर में निर्बाध मतदान संपन्न हुए हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 63.45 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी इस राज्य की जनता ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications