तालिबान की नई सरकार पर फारूक अब्दुल्ला बोले- मुझे उम्मीद है, इस्लामी सिद्धांतों से देंगे अच्छा शासन
श्रीनगर, 08 सितंबर: तालिबान का 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से ही पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है। काबुल पर कब्जे के 22 दिनों के बाद मंगलवार को तालिबान ने अपनी सरकार का भी ऐलान कर दिया, जिसमें तालिबान प्रमुख शेख हिब्दुल्लाह अखुंदजादा सुप्रीम लीडर होंगे। तालिबान की नई सरकार को पाकिस्तान और चीन अपना पहले ही समर्थम दे चुका है। वहीं भारत का इस पर क्या रुख है, हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है। इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है।
Recommended Video

श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि,
मुझे उम्मीद है कि वे (तालिबान) उस देश (अफगानिस्तान) में इस्लामी सिद्धांतों का पालन करते हुए सुशासन देंगे और मानवाधिकारों का सम्मान करेंगे। उन्हें हर देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने का प्रयास करना चाहिए।
फारूक अब्दुल्ला ने अपने बयान में कहा कि अफगानिस्तान एक अलग मुल्क है और अब जो वहां नई हुकूमत आई है, उनको अब उसे संभालने हैं, ऐसे में बस यही उम्मीद है कि वो लोगों के साथ न्याय करें और सभी लोगों को साथ लेकर चले। इसके साथ ही और देशों से भी अपने दोस्ताना संबंध बनाएं।
आपको बता दें कि काबुल में कब्जा करने के बाद अब अफगानिस्तान में नई सरकार का ऐलान किया जा चुका है। शेख हिब्दुल्लाह अखुंदजादा को वहां सर्वोच्च नेता यानी सुप्रीम लीडर की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को प्रधानमंत्री मुकर्रर किया गया है। उनके साथ ही दो डिप्टी प्राइम मिनिस्टर भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications