Jammu Kashmir: 'सैंपल में न्यूरोटॉक्सिन Neurotoxin मौजूद', 14 मौतों को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा
जम्मू कश्मीर में रहस्यमयी वारयस के मौतों को लेकर संक्रमितों की सैंपल जांच रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। नमूनों के जांच रिपोर्ट सामने आने का बाद अध्ययन के बाद दावा किया गया है कि हाल में राजौरी में हुई 14 मौतें बैक्टीरिया या माइक्रोबियल संक्रमण कारण नहीं हुई हैं। हालांकि ताजा जांच रिपोर्ट में दावा गया है कि मृतकों के नमूनों में कुछ न्यूरोटॉक्सिन पाया गया है।
मरीजों को सैंपल का जांच के बाद चिकित्सा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी मरीज में वायरल, बैक्टीरिया या माइक्रोबियल संक्रमण के संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में 14 मौतों का रहस्य अभी भी नहीं सुलझ पाया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मंगलवार को बताया कि मृतकों के नमूनों में कुछ न्यूरोटॉक्सिन का पता चला है। हलांकि इसके कारणों को लेकर जांच जारी है।

आगे की जांच जारी है। राजौरी जिले के कोटरंका उप-विभाग के बदहाल गांव में तीन परिवारों के 11 बच्चे और तीन बुजुर्गों की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ऐसे में सरकार ने नमूने एकत्र करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य टीमों को भेजा है। मुख्य सचिव अटल डुलो की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान विशेषज्ञों के हवाले से एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मौतें संभावित महामारी के संकेत देती हैं।
सरकार ने क्या कहा?
मुख्य सचिव डुलो ने इन मौतों के कारणों की पहचान करने के लिए उठाए गए उपायों की समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय संस्थानों के विभागीय और जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक बुलाई। सरकार ने त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात करने, मानव और पशु नमूनों की जांच करने और पानी और खाद्य पदार्थों का परीक्षण करने सहित कई कार्रवाइयां लागू की हैं। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों से भी सहायता मांगी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications