जम्मू के रियासी में सेना और आतंकियों की जबरदस्त भिड़ंत, सामने आया एनकाउंटर का LIVE वीडियो

जम्मू कश्मीर के रियासी में सेना और पुलिस के संयुक्त मिशन के दौरान आंतकियों से हुई मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी जख्मी हुआ है। जबकि एक आतंकी ढेर हो गया। अब एनकाउंटर का वीडियो सामने आया है।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक रियासी जिले में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मानवीय इनपुट मिला था। जिसके आधार पर चस्साना के तुली इलाके में गली सोहाब में एक ऑपरेशन शुरू किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने एक घर की घेराबंदी की थी जहां उन्हें आतंकवादियों की मौजूदगी का संदेह था। वहीं अब मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है।

Muthbhed live video

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 2 आतंकवादी फंसे हुए हैं, जबकि पुलिस और सेना अपने सर्च ऑपरेशन में लगे हुए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल,पीआरओ (रक्षा) जम्मू ने बताया है कि रियासी जिले के चसाना के पास जनरल एरिया तुली बसाना में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

रियासी में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है जबकि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान घायल हुए हैं। दूसरा आतंकवादी भी गोली लगने से घायल है और उस के साथ अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की कोशिश है कि इस आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया जाय।

मुठभेड़ को लेकर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आतंकी एक शेड के भीतर घुसे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सेना का जवान और पुलिसकर्मियों ने इलाके को घेर रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार मुठभेड़ जारी है।

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि 2 आतंकवादी फंसे हुए हैं, जबकि पुलिस और सेना अपने सर्च ऑपरेशन में लगे हुए थे। लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्त्वाल,पीआरओ (रक्षा) जम्मू ने बताया है कि रियासी जिले के चसाना के पास जनरल एरिया तुली बसाना में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। टीम को लीड कर रहा जवान जैसे से आदेश देता है, फायरिंग की जाती है।

रियासी में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है जबकि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान घायल हुए हैं। दूसरा आतंकवादी भी गोली लगने से घायल है और उस के साथ अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की कोशिश है कि इस आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया जाय।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+