महबूबा मुफ्ती का BJP पर बड़ा हमला, बोलीं- औलादें ही बाप- दादा का करती हैं जिक्र
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भाजपा का तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि बार- बार मुगलों को कौन याद रहा है?

जम्मू में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) भाजपा पर जमकर बरसी। उन्होंने बीजेपी पर डोगरा समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाया। पीडीपी चीफ ने सवाल किया कि डोगरा समुदाय आज किस हालत में है? उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डोगरा समुदाय से डीजी और एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर क्यों नहीं हैं? वहीं मुगलों (Mughals) का बार- बार जिक्र किए जाने पर उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। पीडीपी नेता ने कहा कि औलादें की अपने बाप- दादा ( पूर्वजों) का जिक्र करती हैं। ॉ
Recommended Video

जम्मू में पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा, "मैं जम्मू के लोगों से कहना चाहूंगी कि अगर उन्हें लगता है कि ये (BJP) मुसलमानों के पीछे पड़े हैं तो आप इस ख़ाब से बाहर निकल जाइए। ये कोई राष्ट्र नहीं बनाना चाहते ये बस BJP राष्ट्र बनाना चाहते हैं। जो इनके साथ रहेगा वो ठीक है लेकिन जो इनके साथ नहीं रहेगा उसकी हालत ये मुसलमानों से भी बदतर कर देंगे। जिन्हें लगता है ये उनकी जमात है, ये उनकी नहीं संघ, गोडसे की जमात है। ये वो जमात है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में कोई हिस्सा नहीं लिया"।
जम्मू दौरे पर गईं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती बीजेपी पर बिना नाम लिए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जो लोग मुगलों की बात करते हैं वे वो मुगलों की औलाद लगते हैं। महबूबा ने कहा कि जब इन्हें (BJP) को कोई दुश्मन नहीं मिलता तो मुगलों की बात करते हैं। पीडीपी चीफ ने अपने संबोधन में कहा कि जरा एक बात बताइए बाप-दादा का जिक्र कौन करता है? जो औलाद होती है, वहीं ना। इसके अलावा महबूबा मुफ्ती ने जम्मू में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर भी मुफ्ती ने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों की जीविका छीनी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications