नसरल्लाह की मौत को महबूबा मुफ्ती ने बताया शहादत, आज का चुनावी प्रचार अभियान किया रद्द

पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने हिजबु्ल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद आज अपना चुनावी अभियान रोक दिया है। महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, लेबनान और गाजा में शहीदों, खासगर हसन नसरल्लाह की शहादत के शोक में रविवार को अपना चुनावी अभियान रोकने का फैसला लिया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।

गौर करने वाली बात है कि इजराइल के हमले में लेबनान के बेरूत में हिजबुल्लाह के चीफ नसरल्लाह की मौत हो गई, खुद हिजबुल्लाह ने इसकी पुष्टि की है।

नसरल्लाह के साथ उसकी बेटी जैनब की शुक्रवार को मौत हो गई। इजराइल की सेना ने एक के बाद एक बेरूत में कई हवाई हमले किए, जिसने हिजबुल्ला की कमर तोड़कर रख दी।

mehbooba muti

इजराइल डिफेंस फोर्स की ओर से कहा गया है कि हसन नसरल्लाह अब दुनिया को और आतंकित नहीं कर पाएगा। हिजबुल्लाह के अन्य ऑपरेटिव अली कराकी, मोहम्मद अी इस्माइल, हुसैन अहमद की भी शनिवार को हुए हमले में मौत हो गई है।

लेबनान में हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बडगाम और श्रीनगर में इस हमले के विरोध में मार्च निकाले गए। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नसरल्लाह की तस्वीरें लेकर सड़कों पर उतरे।

हिजबुल्लाह नेता की मौत पर लोगों ने शोक व्यक्त किया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएसपीएलबी) के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने भारत के शिया समुदाय के भीतर तीन दिवसीय शोक अवधि का आह्वान किया है और उनसे शोक के प्रतीक के रूप में काले झंडे दिखाने का आग्रह किया है।

अब्बास ने मुसलमानों पर नसरल्लाह की मौत के प्रभाव पर जोर दिया और संयुक्त राष्ट्र से फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की है।

गौर करने वाली बात है कि लेबनान पर इजराइल की सेना पिछले कुछ दिनों से लगातार हमले कर रही है। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक नहीं रुकेंगे। वहीं ईरान ने इस नसरल्ला की मौत के बाद इसका बदला लेने की कसम खाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+