कश्मीर: आदमखोर तेंदुए ने 3 लोगों को बनाया शिकार, जारी हुआ गोली मारने का आदेश

जम्मू, 15 जून: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आदमखोर तेंदुए का आतंक बरकरार है। जिसको देखते हुए जम्मू-कश्मीर वन्यजीव विभाग ने मंगलवार को तेंदुए को गोली मारने का आदेश दिया। माना जाता है कि पिछले हफ्ते इस तेंदुए ने तीन बच्चों का शिकार किया था। कई बार इसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वो हाथ नहीं आया। जिस वजह से ये कठोर फैसला लिया गया है।

Leopard

मामले में एक स्थानीय ग्रामीण रियाज अहमद ने बताया कि बर्नाटे गांव के जंगल में 12 साल की बच्ची का आधा शव मिला था। एक जंगली जानवर उसको उठाकर ले गया था। उन लोगों ने चीखें सुनीं और जंगल की ओर दौड़े, लेकिन उनको तेंदुआ नहीं दिखा। बाद में बच्ची का शव बरामद हुआ। कहा जाता है कि ये लड़की तेंदुए का तीसरा शिकार थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने श्रीनगर-उड़ी राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन किया।

वहीं मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर के मुख्य वन्यजीव वार्डन सुरेश गुप्ता ने उत्तर प्रभाग के वन्यजीव वार्डन को आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आदमखोर जानवर का शिकार करने की अनुमति दी। हालांकि उसको पकड़ने का भी प्रयास किया जा रहा, जिस वजह से कई जगहों पर पिंजड़ा लगाया गया है।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा कि घटनाएं अलग-अलग इलाकों और जंगलों में हुईं। लोग कई दिनों से दहशत में हैं। उन्हें इलाके में कई आदमखोर तेंदुओं के होने का शक है। इसके चलते ग्रामीण अब रात होने से पहले घरों में चले जाते हैं। साथ ही सुबह से पहले किसी भी कीमत पर नहीं निकलते। इसके लिए मस्जिदों से घोषणाएं भी हुई हैं।

उड़ी के जंगलों में होने का शक
तेंदुए के उड़ी के जंगलों में होने का शक है। वो बोनियार और चोलन क्षेत्र में पहले ही दो लोगों की जान ले चुका है। रविवार की रात बोनियार के त्रिकंजन के जंगलों से 13 वर्षीय शाहिद अहमद का शव बरामद किया गया। अहमद अपने मवेशियों को चरा रहा था, तभी जंगली जानवर ने उसे शिकार बनाया। उससे एक दिन पहले 15 वर्षीय मुनीर अहमद को उसने मौत के घाट उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+