पीएम मोदी के साथ बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे जम्मू-कश्मीर के नेता, एलओसी पर जारी किया गया अलर्ट

पीएम मोदी के साथ बैठक के लिए पहुंचे कश्मीर के नेता, एलओसी पर अलर्ट

श्रीनगर, 23 जून: जम्मू कश्मीर के नेताओं की कल (24 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक होनी है। प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक के लिए कश्मीर के कई नेता आज दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कश्मीर में कल हाई स्पीड इंटरनेट सेवाएं बंद रखी जा सकती हैं।

LoC put on alert as Jammu Kashmir leaders arrives Delhi to participate all party meeting called by PM Narendra Modi

Recommended Video

    Jammu Kashmir पर PM Modi की मीटिंग से पहले High Speed Internet सर्विस सस्पेंड | वनइंडिया हिंदी

    महबूबा मुफ्ती और भाजपा नेता दिल्ली पहुंचे

    प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली में होने वाली जम्मू-कश्मीर के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए राज्य की पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती आज शाम दिल्ली पहुंच गई हैं। उनके अलावा जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंदर रैना और पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता भी दिल्ली आ चुके हैं। फारूक अब्दुल्ला और दूसरे नेताओं के भी आज रात या सुबह दिल्ली पहुंच जाने की उम्मीद है।

    गुपकर गठबंधन ने लिया थी बैठक में शामिल होने का फैसला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के नेताओं की सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पीएम नरेंद्र मोदी की इस बैठक में शामिल होना है या नहीं, इस बात पर फैसला करने के लिए गुपकर गठबंधन के नेताओं की फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मंगलवार को बैठक हुई। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख डॉ फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सीपीएम नेता मोहम्मद तारिगामी और दूसरे नेताओं ने फैसला लिया कि वो पीएम की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे।

    बता दें कि अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के विशेष अधिकार खत्म कर दिए थे और राज्य का दर्जा भी खत्म कर दिया था। इसके विरोध में लेकर जम्मू कश्मीर के भाजपा को छोड़ दूसरे दलों के ज्यादातर बड़े नेता साथ आए हैं। पीपुल्स अलायंस फॉर डिक्लेरेशन के बैनर के तले कश्मीर के ज्यादातर दल साथ हैं। कश्मीर की राजनीति से जुड़े फैसले अब यही गठबंधन ले रहा है।

    लंबे समय बाद दिल्ली में कश्मीर के नेता

    आर्टिकल 370 के हटने के बाद कश्मीर के नेताओं और केंद्र के बीच रिश्ते काफी तल्ख रहे हैं। अगस्त 2019 के बाद लंबे समय तक कश्मीर के ज्यादातर राजनेता हिरासत में रहे या अपने घरों में ही नजरबंद रहे। हिरासत खत्म होने के बाद भी केंद्र के साथ कोई राब्ता नहीं देखने को मिला था। ऐसे में अगस्त 2019 के बाद पहली बार पीएम की कश्मीर के नेताओं से बात हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+