श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के जवान के पास से मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, छुट्टी पर जा रहा था घर
श्रीनगर, मई 02। श्रीनगर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सेना के एक जवान के बैग से चैकिंग के दौरान एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्री एंट्री चेकिंग के दौरान एयरलाइन स्क्रीनिंग स्टाफ को यह हैंड ग्रेनेड मिला। सेना के इस जवान को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CRPF के जवानों ने सेना के जवान को लिया हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। राष्ट्रीय राइफल यूनिट के जवान के पास से यह हैंड ग्रेनेड मिला है। ग्रेनेड तब मिला जब वह लगेज स्क्रीनिंग के लिए प्री-एंट्री स्क्रीनिंग पर थे। एयर एशिया एयरलाइंस के कर्मचारियों को यात्री के चेक-इन सामान में एक हैंड ग्रेनेड मिला। उन्होंने तत्काल एयरपोर्ट पर मौजूद CRPF के जवानों को इसकी जानकारी दी।
तमिलनाडु का रहने वाला है जवान
एक वरिष्ठ अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि हिरासत में लिए गए सेना के जवान की पहचान तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले बालाजी संपत के रूप में हुई है। उनके पास से मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड एक हाई इंटेसिटी विस्फोटक है। एयरपोर्ट पर जब उसे पकड़ा गया तब वो छुट्टी के लिए घर जा रहा था। इस पूरे मामले की जांच अधिकारियों के द्वारा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications