जम्मू कश्मीर: अमरनाथ गुफा के आज से किए जा सकेंगे ऑनलाइन दर्शन, एलजी मनोज सिन्हा ने भी की पूजा

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ गुफा में एलजी मनोज सिन्हा ने की पूजा अर्चना, आज से किए जा सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

जम्मू, 28 जून: बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा से आरती का सीधा प्रसारण आज (28 जून) से शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी आज पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचकर पूजा अर्चना की। श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वो पूजा में शामिल हुए। एलजी मनोज सिन्हा श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी थी। ऐसे में श्राइन बोर्ड ने सुबह और शाम की आरती को लाइव करने का फैसला लिया है। श्रद्धालु गुफा के ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।

 Manoj Sinha

कोरोना के चलते श्रद्धालुओं तो नहीं जा सकेंगे लेकिन अमरनाथ में बर्फ के शिवलिंग की आरती होती रहेगी। अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भक्तों के लिए वर्चुअली दर्शन और पूजा की व्यवस्था की है। बाबा बर्फानी भगवान अमरनाथ के श्रद्धालू अपने घर पर ही भगवान अमरनाथ के दर्शन कर सकते हैं। ऑनलाइन दर्शन आज से 22 अगस्त तक किए जा सकेंगे।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने भक्तों के लिए वर्चुअली दर्शन और पूजा की भी बोर्ड की तरफ से व्यवस्था की गई है। बोर्ड ने दर्शन और पूजा के लिए http://www.shriamarnathjishrine.com/AartiLive.html पर वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की है। बोर्ड की इस वेबसाइट पर 30 मिनट के लिए सुबह 6 बजे और शाम 5 बजे आरती का प्रसारण होगा।

jammu kashmir

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कहा कि ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक समन्वय की परंपरा की गवाही देती है। कोरोना के चलते यात्रा नहीं हो सकेगी लेकिन बोर्ड ने पवित्र गुफा से सुबह और शाम की आरती के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। मनोज सिन्हा ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोरोना महामारी को हलके में नहीं लिया जा सकता है, लोगों की जान बचाना जरूरी है, इसलिए इस साल यात्रा को रद्द किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+