उधमपुर में 4 साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत मिला शव
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार को एक चार साल की बच्ची को तेंदुआ पकड़कर ले गया। यह घटना शनिवार को शाम तकरीबन 7-8 बजे के बीच हुई है। इस घटना के बाद यहां लोग सदमे में हैं।
उधमपुर कंट्रोल रूम को इस घटना की जैसे ही जानकारी मिली एक टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। यह टीम बच्ची की तलाश शुरू की गई। रेंज ऑफिसर राकेश शर्मा ने बताया कि 4 साल की लड़की को तेंदुआ रात तकरीबन 7-8 बजे के बीच उठाकर ले गया था।

हमे जैसे ही इसकी जानकारी मिली हमने टीम को रवाना कर दिया। इस तरह की घटना दोबारा भविष्य में ना हो इसके लिए हम यहां पहुंचे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, हम पीड़ित परिवार की हर संभव कोशिश करेंगे।
राकेश शर्मा ने बताया कि बच्ची के घर से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। हम तेंदुएं को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हमने घटना की जानकारी मिलने के बाद तेंदुएं को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, हम जल्द ही उसे पकड़ लेंगे। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए हमने आवेदन किया है।
जल्द से जल्द उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। स्थानीय निवासियों से हमारी अपील है कि वह चौकन्ने रहे, खासकर सुबह के समय और अंधेरा होने के बाद, इस समय जंगली जानवर काफी सक्रिय होते हैं। हम समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाते हैं, हम लोगों से अपील करते हैं सुबह और शाम को बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों को अकेले बाहर ना जाने दें।












Click it and Unblock the Notifications