बारामूला से Lashkar e Taiba का आतंकी गिरफ्तार, UAPA के तहत मामला दर्ज
सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी संगठन Lashkar e Taiba का आतंकवादी जम्मू कश्मीर के बारामूला से पकड़ा गया। UAPA समेत कई कानूनों के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में Lashkar e Taiba के आतंकवादी मोहम्मद इशाक लोन को बारामूला से गिरफ्तार किया गया है। गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) समेत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
आतंकी के पास से हथियार बरामद
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार लश्कर आतंकी के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं। एक आईईडी, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, पिस्टल के 18 राउंड और 8 मीटर बिजली का तार बरामद किया गया है।

लश्कर के नापाक मंसूबों पर पानी फिरा
आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और संयुक्त कार्रवाई के कारण आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया।












Click it and Unblock the Notifications