Kulgam chunav 2024: वामपंथ के गढ़ कुलगाम सीट पर ताबडतोड़ वोटिंग, साल 1996 से सिर्फ तारिगामी ही MLA
Jammu Kashmir Election 2024 News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में कुलगाम हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। Hot Seat Kulgam में पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक कुलगाम में 25.95% वोट डाले जा चुके हैं। कुलगाम वामपंथ का गढ़ माना जाता है।
दरअसल, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में आज 18 सितंबर को सुबह सात बजे से 24 सीटों पर पहले चरण का मतदान चल रहा है। जम्मू कश्मीर में सुबह 11 बजे तक 26.72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 90 सीटों के लिए तीन चरणों के मतदान के बाद 8 अक्टूबर को मतों की गिनती की जाएगी।

कुलगाम चुनाव इतिहास (Kulgam Election History)
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में कुलगाम सीट पर करीब 3 दशक से सीपीआईएम का कब्जा है। माक्सर्वादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी साल 1996 से विधायक हैं। तारिगामी सा 2024 में भी चुनाव लड़ रहे हैं।
कुलगाम कुल मतदाता (Kulgam Total Voters)
- मतदाता- एक लाख 17 हजार 322
- पुरुष मतदाता- 58 हजार 477
- महिला मतदाता-58 हजार 845
- मतदान केंद्र-134
कुलगाम चुनाव 2024 उम्मीदवार (Kulgam Election 2024 Candidates)
- सीपीएम के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी
- पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नजीर अहमद लावे
- निर्दलीय उम्मीदवार सयार अहमद रेशी
जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 मतदान (Jammu Kashmir Election 2024 Voting)
- अनंतनाग-25.55%
- डोडा 32.20%
- किश्तवाड़-32.69%
- कुलगाम 25.95%
- पुलवामा 20.37%
- रामबन 31.25%
- शोपियां 25.96%
(सुबह 11 बजे तक)
मतदान केंद्रों पर कतार-IAS आमिर
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जम्मू-कश्मीर के कुलवामा उपायुक्त आईएएस अतहर आमिर ने कहा कि सभी जगहों पर अच्छे से मतदान हो रहा है। हम देख रहे हैं कि सुबह से ही काफी जगहों पर लंबी लाइनें लगी हैं और लोग मतदान कर रहे हैं। हम यहां से हर पोलिंग स्टेशन पर निगरानी रख रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में कुल 23.27 लाख मतदाता
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में सात जिलों की इन 24 सीटों पर 23.27 लाख मतदाता हैं। 24 सीटों में 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी की हैं। सबसे ज्यादा 7 सीटें अनंतनाग और सबसे कम 2-2 सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं।












Click it and Unblock the Notifications