Kashmir Attack: कुपवाड़ा में सेना का कहर, जंगलों से उखाड़ा गया आतंकी अड्डा, हथियार बरामद, 14 की लिस्ट तैयार
Kashmir Attack: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, शनिवार (26 अप्रैल) को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ। वही इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को नष्ट कर दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी जानकारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि,विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, आज स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) कैंप माछिल और भारतीय सेना की 12 सिखलाई (12 SIKHLI) यूनिट द्वारा सेडोरी नाला, मुश्ताकाबाद माछिल (सामशा बेहक वन क्षेत्र) में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का सफलतापूर्वक पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया।
भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
- 5 एके-47 राइफलें
- 8 एके-47 मैगजीन
- 1 पिस्तौल
- 1 पिस्तौल मैगजीन
- 660 राउंड एके-47 गोला-बारूद
- 1 पिस्तौल राउंड
- 50 राउंड एम4 राइफल के कारतूस
आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज
बता दें कि, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज है। एक के बाद एक आतंक के आकाओं के घर को उड़ाया जा रहा है। आतंकवादियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: गंगा का पानी बंद! निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, क्या है मामला?
6 आतंकियों के घर उड़ाए गए
दरअसल, पहलगाम में हुए 26 पर्यटकों की मौत के बाद से ही सुरक्षाबल पूरे कश्मीर में ऑपरेशन चला रही है। अब तक 6 आतंकवादियों के घर को उड़ा दिया गया है। वहीं कई आतंकवादी मारे भी गए हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने कई आतंवादियों को घेर रखा।
14 स्थानीय आतंकियों की सूची तैयार
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की एक सूची तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ये आतंकी पाकिस्तान से आए विदेशी आतंकियों को जमीनी स्तर पर लॉजिस्टिक और अन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं।
इन संगठनों के हैं ये आतंकी
जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी तीन बड़े पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैश-ए-मोहम्मद (JeM)से जुड़े हुए हैं। इनमें से 3 आतंकियों का संबंध हिज्बुल मुजाहिदीन से, 8 का लश्कर-ए-तैयबा से और 3 का जैश-ए-मोहम्मद से है।
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: सभी राज्यों के CM से अमित शाह ने की बात, किस मुद्दे पर चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications