J&K: 8वीं कक्षा का परिणाम जारी, 96.6 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास
Jammu & Kashmir 8th class Result: जम्मू-कश्मीर का 8वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में कुल 96.6 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

जम्मू कश्मीर में 8वीं क्लास के परिणाम जारी हो गए हैं। जम्मू और कश्मीर स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (JKSCERT) ने 8वीं की परीक्षा के परिणाम सोमवार सुबह घोषित कर दिए। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://dietsrinagar.in/ पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 8वीं का कुल परिणाम 96.6 प्रतिशत गया है।
सभी जिलों का एक साथ रिजल्ट घोषित
पहली दफा हुआ है, जब केंद्र शासित प्रदेश के सभी 20 जिलों का आठवीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। परीक्षा के लिए कुल 10913 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 5,515 छात्र और 5,398 छात्राएं थीं।
लड़कियों ने मारी बाजी
लड़कों का रिजल्ट 98.01 प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं का रिजल्ट 99.05 फीसदी रहा, जो कि छात्रों की तुलना में ज्यादा है। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल छात्रों में से 160 शारीरिक रूप से विकलांग (पीएल) श्रेणी से थे। जिनका रिजल्ट प्रतिशत 98.52% है।
27 फरवरी से 10 मार्च तक हुई थी परीक्षा
जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, वे जेकेएससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा कक्षा 8वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी।
डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
JKBOSE कक्षा 8वीं का रिजल्ट चैक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://dietsrinagar.in/ पर जाएं। फिर होमपेज पर कक्षा 8वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पीडीएफ पेज पर अपना रोल नंबर खोजें। अब रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसके डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications