Jammu Kashmir Results 2024: जम्मू की इन दो सीटों पर नहीं चला भाजपा का जादू
Jammu Kashmir Results 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections) में भाजपा ने एक बार फिर से जम्मू रीजन में कमाल किया है।
जम्मू, सांबा, कठुआ और उदयपुर जिलों में उसे जबरदस्त सफलता हासिल हुई है तो वहीं 29 सीट जीतकर वो राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

10 साल पहले हुए ने 2014 के चुनाव में भाजपा के खाते में 25 सीटें आई थीं तो उस हिसाब से उसे इस बार चार सीटों का फायदा हुआ है, हालांकि जम्मू रीजन में तो उसका जादू चला लेकिन कश्मीर में वो लोगों को लुभा नहीं पाई। वहां पर उसके दो दर्जन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई और यही नहीं नौशेरा से केंद्र शासित प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना भी हार गए।
अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पहला विधानसभा चुनाव
मालूम हो कि राज्य में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पहला विधानसभा चुनाव था, जिसमें जनता ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बानी और रामबन सीट पर लगा भाजपा को तगड़ा झटका
खास बात आपको ये बता दें कि जम्मू रीजन में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भाजपा जम्मू क्षेत्र में दो प्रमुख हिंदू बहुल विधानसभा सीटें - बानी और रामबन - हार गई, जो कि उसके लिए काफी बड़ा झटका है। बानी में तो उसे निर्दलीय उम्मीदवार ने पराजित किया तो वहीं रामबन में वो नेशनल कॉन्फ्रेंस से से हार गयी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के गठबंधन को बहुमत
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के गठबंधन ने कुल 48 सीटें हासिल करके जीत हासिल की। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अकेले ही 51 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसने 42 सीटों पर जीत हासिल की है। तो वहीं कांग्रेस ने 32 सीटों पर इलेक्शन लड़ा था, जिसमें से उसे 6 सीटें हासिल हुई हैं।
'जो लोग हमें नष्ट करना चाहते थे, वे नष्ट हो गए'
जेकेएनसी जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गंदेरबल दोनों जगह से जीत दर्ज की। जीते के बाद उन्होंने भाजपा पर तंज भी कसा था कि 'जो लोग हमें नष्ट करना चाहते थे, वे नष्ट हो गए।'
'उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम होंगे'
तो वहीं चुनावी नतीजे सामने आने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने तुरंत ऐलान कर दिया था कि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) जम्मू-कश्मीर के सीएम होंगे, उन्होंने जीत के लिए जनता का दिल से धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications