JK First Perfume IED: DGP Dilbag Singh ने बताया, जम्मू कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के पीछे PAK

DGP Dilbag Singh जम्मू कश्मीर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताते हैं। उन्होंने कहा पहली बार प्रदेश में परफ्यूम आईईडी बरामद किया गया है।

DGP Dilbag Singh

जम्मू कश्मीर में पकड़े गए आतंकी के पास से पुलिस ने पहली बार परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह (DGP Dilbag Singh) ने कहा, पाकिस्तान में आतंकवादियों को पनाह दी जाती है। उन्होंने कहा, ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के नापाक मंसूबों के बारे में कहा कि पड़ोसी मुल्क प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश कर रहा है।

आतंकी आरिफ के पास से बरामद परफ्यूम आईईडी के बारे में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, पहली बार है पुलिस ने परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। इससे पहले किसी भी ऑपरेशन के दौरान कोई परफ्यूम आईईडी बरामद नहीं हुआ। अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो आईईडी विस्फोट कर देगा। उस IED को पुलिस की स्पेशल टीम हैंडल करेगी।

घातक है परफ्यूम आईईडी

बकौल डीजीपी दिलबाग सिंह, 20 जनवरी को दो बम रखे गए थे। 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सकें। पहले आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो 3 साल से पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था।

DGP Dilbag Singh

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और कहा, पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से निशाने पर है। वे (पाकिस्तान) जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं।

Recommended Video

    जम्मू कश्मीर के DGP बोले, जरूरत पड़ी तो एक बार फिर से कश्मीर फाइल्स को खोला जा सकता है

    ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति Joe Biden के घर पर FBI की छापेमारी, गोपनीय दस्तावेज तलाश रही है एजेंसी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+