राष्ट्रपति Joe Biden के घर पर FBI की छापेमारी, गोपनीय दस्तावेज तलाश रही है एजेंसी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं। खबरों के मुताबिक जांच एजेंसी के अधिकारी गोपनीय दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।

Joe Biden FBI

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति Joe Biden FBI जांच के दायरे में हैं। संघीय कानून प्रवर्तन (FBI) ने डेलावेयर में राष्ट्रपति जो बाइडेन के समुद्र तट पर बने घर (Delaware Beach Home) की तलाशी शुरू की है। उनके वकील ने बताया कि अनुचित तरीके से संग्रह किए गए वर्गीकृत दस्तावेजों (Classified Documents) को ट्रैक करने के लिए FBI ने तलाशी ऑपरेशन चलाया।

किन जगहों पर हुई तलाशी

रेहोबोथ (Rehoboth) में तलाशी के बारे में वकील / अटॉर्नी बॉब बाउर ने बताया कि, "राष्ट्रपति की तरफ से जांच प्रक्रिया में पूरा समर्थन और सहयोग मिला। इस मामले में एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन से जुड़े घरों और ऑफिस स्पेस की तलाशी के बाद विलमिंगटन में कम संख्या में दस्तावेज़ बरामद किए गए। खबर के मुताबिक जो बाइडेन के विलमिंगटन वाले घर और वाशिंगटन, डीसी में एक पूर्व कार्यालय में भी तलाशी ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+