J-K: श्रीनगर ग्रेनेड हमले के बाद बड़ा एक्शन, लश्कर के 3 साथी गिरफ्तार, सोपोर में 2 आतंकी ढेर
Jammu Kshmir: श्रीनगर ग्रेनेड हमले को लेकर बड़ा एक्शन लिया गया है। घटना में शामिल तीन आतंकियों गिरफ्तार किया गया है। पकड़ में आए सभी आतंकी लश्कर- ए-तैयबा के सहयोगी बताए जा रहे हैं। वहीं सोपोर में मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में 2 आतंकी ढेर हुए हैं।
मामले को लेकर एक रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकी सहयोगियों को श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में कथित संलिप्तता के लिए शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक बयान में कहा गया आपरेशन क्लोज कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर जोन वीके बरदी ने कहा, "गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उसामा यासीन शेख, उमर फैयाज शेख और अफनान मंसूर शेख के रूप में की गई है। तीनों शहर के इखराजपोरा इलाके के हैं।"

बता दें कि श्रीनगर में पिछले हफ्ते रविवार को हुए इस हमले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया और 12 नागरिक घायल हो गए थे।
वहीं सोपोर मुठभेड़ को लेकर कमांडिंग ऑफिसर ब्रिगेडियर दीपक मोहन ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा, "7 नवंबर की शाम को, हमें विशेष जानकारी मिली कि पानीपुरा गांव में 2 आतंकवादी छिपे हुए थे। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से एक तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की... आज उन्हें मार गिराया गया और उनके पास से बड़ी मात्रा में युद्ध जैसे सामान और अन्य सामग्री बरामद की गई। हमें पता चला कि ये आतंकवादी पिछले कुछ दिन से उत्तरी कश्मीर में सक्रिय थे।"












Click it and Unblock the Notifications