Snow Fall in Jammu Kashmir: कुपवाड़ा में हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी धरती की जन्नत, देखें Video
Jammu Kashmir weather: जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम काफी खराब रह सकता है, मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है।

Snow Fall in Jammu Kashmir: पूरे उत्तर भारत में इस वक्त मौसम काफी खराब है, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है तो वहीं कश्मीर में इस वक्त बर्फबारी से मौसम सर्द और खुशनुमा हो गया है। अप्रैल महीने में हुई बर्फबारी से लोग खुश भी है और हैरान भी। इस वक्त कश्मीर की हसीन वादियां सफेद चादर से ढक गई है। आपको बता दें कि आज सुबह से कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में स्नोफॉल हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया हुआ था उसका कहना है कि आज और कल कश्मीर में जमकर बरसात होगी।
कई जगहों पर पारा गिर गया
लगातार बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर पारा गिर गया है। आज श्रीनगर में पारा 6.9 और पहलगाम में 3.2 डिग्री पारा पहुंच गया है। तो वहीं आज अनंतनाग में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है,फिलहाल तापमान में आई कमी की वजह से लोगों को अप्रैल के महीने में फरवरी का महीना याद आ गया है। आपको बता दें कि बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं।
बारिश और बर्फबारी होने की संभावना
कश्मीर की तरह हिमाचल और उत्तराखंड दोनों जगहों पर भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, उत्तरकाशी में आज तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है तो वहीं देहरादून में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। जबकि मनाली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा
तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल के कई एरियां में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मनाली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जिसकी वजह से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मालूम हो कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेशों में आंधी-तूफान का माहौल बना हुआ है।आईएमडी ने कहा है कि कल के बाद मौसम शुष्क होगा क्योंकि विक्षोभ का असर कम होगा और तापमान में इजाफा होगा और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications