Jammu Kashmir: गांदरबल में आतंकी हमला, 2 श्रमिकों की मौत, CM उमर अब्दुल्ला ने व्यक्त की संवेदना

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग क्षेत्र में आंतिकयों ने घात लगाकर श्रमिकों पर हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला गैर कश्मीर श्रमिकों को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें 2 से तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक घायल हुए हैं। इस हमले की मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निंदा की और हमले में मारे गए और घायल हुए श्रमिकों को प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक बयान में सीएम ने इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि निहत्थे निर्दोष लोगों पर किया गया हमला कायरतापूर्ण है।

गांदरबल में आतंकी घटना के बाद सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक बयान में कहा, "सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। कार्रवाई जारी है।"

Ganderbal Terrorist hamla

सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा, "सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर। ये लोग क्षेत्र में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। 2 मारे गए हैं और 2-3 और मारे गए हैं।" इस आतंकवादी हमले में घायल हो गए। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

कई घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या: सीएम
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमले में मारे गए श्रमिकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें ट्राम सेंटर में रेफर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "गगनगीर हमले में हताहतों की संख्या अंतिम नहीं है क्योंकि स्थानीय और गैर-स्थानीय दोनों तरह के कई घायल मजदूर हैं। प्रार्थना करता हूं कि घायल पूरी तरह से ठीक हो जाएं क्योंकि अधिक गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया जा रहा है।"

एलजी ने की कड़ी निंदा

गांदरबल के गगनगीर में हुए इस हादसे की जम्मू-कश्मीर के एलजी वीके सक्सेना ने कड़ी निंदा की। गवर्नर हाऊस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, " गगनगीर में नागरिकों पर जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की जाती है। लोगों को आश्वासन दिया जाता है कि इस घृणित कृत्य के पीछे के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी गई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+