Jammu-Kashmir के कठुआ में मुठभेड़: जंगल में छिपे 3 आतंकी, गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (31 मार्च) रात आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने रामकोट बेल्ट के पंजतीर्थी इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। पिछले आठ दिनों में यह तीसरी बार है, जब सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, तीन आतंकवादी जंगल में छिपे हुए हैं, जिन्हें भागने से रोकने के लिए रातभर घेराबंदी की गई। सुरक्षा बलों ने हवाई निगरानी और खोजी कुत्तों की मदद से उनकी तलाश तेज कर दी है। सर्च ऑपरेशन जबाग, रुई, जूथाना, घाटी, सान्याल और बिलावर के इलाकों में चल रहा है।

Jammu Kashmir Terrorist Attack

घर में घुसकर मांगा पानी, फिर ले गए खाना

रुई गांव में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के घर तीन संदिग्ध आतंकी पहुंचे। महिला ने बताया - 'वे काले कपड़ों में थे और उनके पास बैग थे। उन्होंने मुझसे पानी मांगा। मैं डर गई और दूसरे कमरे में भाग गई।'

आतंकियों ने जबरन रसोई से रोटियां और सब्जी ले ली और जंगल की ओर भाग गए। जाते-जाते उन्होंने 500-500 रुपये देने की कोशिश की, लेकिन महिला ने मना कर दिया।

सुरक्षा बलों ने 6 लोगों को हिरासत में लिया

संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि ये लोग आतंकियों को खाना, आश्रय और मार्गदर्शन देने में शामिल हो सकते हैं।

सभी गिरफ्तार मोहम्मद लतीफ के परिवार के सदस्य हैं, जो पहले से पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत जेल में है। लतीफ पर पिछले साल सेना के ट्रक पर हमले में आतंकियों की मदद करने का आरोप है, जिसमें 6 जवान शहीद हुए थे।

हाल के आतंकी हमले और सर्च ऑपरेशन

  • 23 मार्च: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नर्सरी इलाके में आतंकियों और पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, लेकिन आतंकी भागने में सफल रहे।
  • 27 मार्च: कठुआ के सान्याल जंगल में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हुए थे, लेकिन 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
  • 31 मार्च: सांबा सेक्टर, रियासी और उधमपुर जिलों में भी सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

DIG का बयान: 'आतंकियों का खात्मा करके ही रुकेंगे'

जम्मू-कश्मीर के उप महानिरीक्षक (DIG) शिव कुमार शर्मा ने कहा - 'जब तक अंतिम आतंकवादी को मार नहीं दिया जाता, हमारा ऑपरेशन जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकवाद खत्म करने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।'

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी है। कठुआ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को जंगल में घेर लिया है और मुठभेड़ अब भी जारी है। पिछले कुछ दिनों में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+