Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर में सफेद अलर्ट! इस दिन तक होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Jammu Kashmir Snowfall: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बर्फबारी और बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई इलाकों में सड़क पर 2-4 फीट तक बर्फ जमी हुई है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई रास्ते बंद पड़े हुए हैं। वहीं लगातार हो रहे स्नो फॉल से पर्यटक बेहद खूश नजर आ रहे हैं।

Jammu Kashmir Snowfall

मौसम विभाग ने फिर जताई बर्फबारी की संभावना

वहीं मौसम विभाग ने 3 मार्च को उत्तर और मध्य कश्मीर के उच्च इलाकों में हल्की से लेकर भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। श्रीनगर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में आज रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

10 मार्च से 12 मार्च के बीच हो सकती है भारी बारिश

3 मार्च को उच्च इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ उच्च इलाकों में हल्की से लेकर भारी बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौसम की स्थिति 4 मार्च से 9 मार्च तक शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद, 10 मार्च से 12 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की भारी भीड़

वहीं भारी बर्फबारी के बीच जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों, यात्रियों और गाड़ी चालकों को ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही हिमस्खलन संभावित इलाकों और ढलानों में जाने से बचने की चेतावनी दी है।

किसानों से प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने पर्यटकों के साथ-साथ कृषि कार्यों में लगे किसानों को सलाह दी गई है कि वे 4 मार्च तक सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों को ना करें। सभी लोग अपने घर में ही सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: यूक्रेन-अमेरिका के बीच जल्द समझौता ! ये देश तैयार कर रहा है समझौता प्रस्ताव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+