कश्मीर के कुलगाम में सेना का जवान लापता, कार में मिला खून, सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में छुट्टी पर घर आए 25 वर्षीय सेना के जवान का उसके कार से अपहरण कर लिया गया है। उसके परिवार ने दावा किया है कि उसे कार में ही ले जाया गया है।
लापता हुए जवान का नाम जावेद अहमद वानी है। जावेद अहमद वानी वर्तमान में लेह (लद्दाख) में तैनात था। जावेद कुलगाम के अश्थल का रहने वाला था। जावेद शनिवार रात करीब 8 बजे लापता हुआ। जवान जावेद अहमद वानी को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

लापता जवान का पता लगाने के लिए भारतीय सेना और पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है। ईद की छुट्टी में जावेद घर आया है। शनिवार की शाम जावेद किराने का सामान खरीदने के लिए अपनी ऑल्टो कार चलाकर चौवलगाम गया था, जब उसका अपहरण किया गया।
जब वह घर नहीं लौटा तो उसके परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों और आसपास के गांवों में उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान परानहाल गांव में उनकी कार में उनकी एक जोड़ी चप्पलें और खून के धब्बे पाए गए। गाड़ी अनलॉक थी।
पहले भी हुई ऐसी घटनाएं...
बता दें कि इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने कहा कि पिछले साल प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन ने सेना के जवान समीर अहमद मल्ला का अपहरण कर हत्या कर दी थी, जिसका शव जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक बगीचे में मिला था।
जवान समीर अहमद मल्ला, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री से जुड़े प्रादेशिक सेना के जवान थे। उन्होंने अपनी मां को आखिरी कॉल भी तब की थी जब उन्हें यूसुफ कंटू के नेतृत्व वाले लश्कर-ए-तैयबा ने कैद में रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications