Jammu-Kashmir : रामबन में अचानक आई बाढ़, NH 44 ब्लॉक, मां-बेटी समेत 10 के मरने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के रामबन में अचानक आई बाढ़ (Flash Flood) के कारण बड़ी तबाही की आशंका है। नेशनल हाईवे संख्या 44 ब्लॉक हो गया है। jammu kashmir ramban flash flood nh 44 block
रामबन (जम्मू-कश्मीर), 11 अगस्त : प्राकृतिक आपदा के कारण जम्मू-कश्मीर में बड़ी तबाही की आशंका है। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में फ्लैश फ्लड के कारण नेशनल हाईवे संख्या 44 ब्लॉक हो गया है। रामबन के उपायुक्त ने बताया कि रामबन में पेट्रोल पंप के पास मेहर स्लाइड पर नेशनल हाईवे 44 (एनएच-44) जाम हो गया है। उन्होंने बताया कि रामबन में अचानक आई बाढ़ में 2 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना है।

Ramban Flash Flood
मीडिया रिपोर्ट्स में 10 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मां बेटी की मौत की आशंका
रामबन में राहत और बचाव कार्य के संबंध में उपायुक्त ने कहा कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन दो लोगों की तलाश का प्रयास किया जा रहा है, आशंका है कि उनकी मौत हो चुकी है। बॉडी बरामद नहीं हुई है। दोनों की पहचान शमीना बेगम और उनकी बेटी रजिया बानो के रूप में हुई है।












Click it and Unblock the Notifications