जम्मू कश्मीर: आतंकी फंडिंग के मामले में 40 से अधिक जगहों पर NIA कर रही है छापेमारी

जम्मू कश्मीर: आतंकी फंडिंग के मामले में 40 से अधिक जगहों पर NIA कर रही है छापेमारी

श्रीनगर, 08 अगस्त: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू और कश्मीर में अपने सबसे बड़े अभियानों के तहत आतंकी फंडिंग मामले में केंद्र शासित प्रदेश के 14 जिलों में 45 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से एनआईए के अधिकारियों ने जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के आवासों पर छापेमारी कर रही है। जमात-ए-इस्लामी को 2019 में केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान समर्थक और अलगाववादी समर्थक झुकाव के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था।

NIA

Recommended Video

    NIA Raid Jammu Kashmir: Terror Funding Case में NIA ने 45 ठिकानों पर की छापेमारी | वनइंडिया हिंदी

    एनआईए अनंतनाग, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, अनंतनाग, बडगाम, राजौरी, डोडा और शोपियां सहित जम्मू-कश्मीर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इसमें से जमात-ए-इस्लामी के सदस्य गुल मोहम्मद वार के आवास पर भी छापेमारी जारी है।

    एनआईए ने प्रतिबंध के बावजूद जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी गतिविधियों के पुनरुत्थान की जांच के लिए छापे मारे। छापेमारी के लिए दिल्ली से एक वरिष्ठ डीआईजी और रेड के लिए एक टीम रवाना हुई थी।

    पिछले एक महीने में एनआईए का यह तीसरा बड़ा ऑपरेशन है। पिछले महीने गृह मंत्रालय की समीक्षा में जमात-ए-इस्लामी के बढ़ते प्रभाव के बारे में चर्चा की गई थी। गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों से कट्टरपंथ को रोकने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। 10 जुलाई 2021 को जांच एजेंसी एएनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर से छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

    यह छापेमारी जम्मू-कश्मीर सरकार के ग्यारह कर्मचारियों को आतंकी संबंध रखने के बाद बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद की गई थी। बर्खास्त किए गए लोगों में हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटे भी शामिल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+