जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में तीसरे और अंतिर चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले कठुआ और कुलगाम में भारतीय सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हो गई। कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। जबकि, सेना के चार जवान घायल हो गए।
वहीं, कुठआ में हुई मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और 2 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में अभी सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इस बाबत जम्मू ADGP आनंद जैन ने बताया कि हमें कल इस इलाके में 3 से 4 आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों के साथ मिलकर एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इस ऑपरेशन में एक हेड कांस्टेबल बशीर अहमद ने अपनी जान गंवाई है और 2 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, उनकी हालत स्थिर है। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया कि इलाके में कड़ी निगरानी रखने के लिए ड्रोन सहित आधुनिक उपकरण तैनात किए गए हैं।
कुलगाम में मारे गए 2 आंतकी
कुलगाम मुठभेड़ पर दक्षिण कश्मीर के DIG जावेद अहमद मट्टू ने कहा, 'इस मुठभेड़ में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ शामिल हुए। 2 आतंकवादी मारे गए और उनके कब्जे से बहुत सारे हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। शवों की पहचान करना बहुत मुश्किल है।'
कहा कि जांच चल रही है और हमने डीएनए सैंपल लिए हैं लेकिन जैसा कि मैंने आपको पहले बताया, हमारे पास एक खास इनपुट था और उस इनपुट के अनुसार, उनमें से एक उमेश अहमद वानी है जो कुलगाम के चावलगाम गांव का रहने वाला है। वह TRF(द रेजिस्टेंस फ्रंट) से जुड़ा था और वह 2020 में इसमें शामिल हुआ था।
वह पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अंतनाग जिलों में सक्रिय था और उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई थीं। दूसरी बात, हमारे पास जो खबर थी वह आकिब शेर गोजरी के बारे में थी, वह अगस्त 2022 से आतंकवादी संगठन से जुड़ा था और वह कई आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल था।
उसके खिलाफ कुलगाम, पुलवामा, बडगाम जिलों में कई एफआईआर दर्ज की गई थीं। वह वह TRF संगठन से भी जुड़ा था और पिछले 2.5 वर्षों से पुलवामा, शोपियां, बडगाम, अनंतनाग जिलों में सक्रिय था। 2 एके 47 राइफल, 5 मैगजीन, पिस्तौल और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications