J&K: कठुआ में पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत, 1 गैंगस्टर ढेर, PSI शहिद

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दोनों ओर गोलीबारी के बीच एक पीएसआई भी शहिद हो गए।

कठुआ पुलिस की ओर से मंगलवार (02 मार्च) को जारी एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार रात करीब 10.35 बजे सर्च अभियान के दौरान जम्मू पुलिस पर गैंगस्टर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने अपने बचाव में भी गोली चलाई। दोनों ओर से गोलीबारी में एक गैंगस्टर की मौत हो गई, जबकि एक पीएसआई घायल हो गए। ताजा अपडेट के अनुसार पीएसआई की मौत हो गई है।

Jammu Kashmir muthbhed between gangsters

घटना को लेकर कठुआ पुलिस ने कहा, "पुलिस की बदमाशो से भिड़ंत में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है और गैंगस्टर के ढेर होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10.35 बजे कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) परिसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई। इसमें एक पीएसआई दीपक शर्मा घायल हो गया और 1 गैंगस्टर की गोलीबारी में मौत हो गई। घायल पीएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम घटना स्थल पर मौजूद है।" ताजा अपडेट के अनुसार पीएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Recommended Video

    J&K: कठुआ में पुलिस और बदमाशों के बीच भिड़ंत, 1 गैंगस्टर ढेर, PSI शहिद

    ऑफिस ऑफ एलजी जम्मू-कश्मीर ने एक्स पर लिखा, "मैं पीएसआई दीपक शर्मा की वीरता और अदम्य साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने कठुआ में एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर से बहादुरी से लड़ते हुए और उसे मार गिराते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया... हमारे शहीद के खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा और हम भयमुक्त माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

    रिपोर्ट के मुताबिक, रामगढ़ में अक्षय हत्याकांड में संलिप्त गैंगस्टरों के हथियारों की खेप लाने की सूचना रामगढ़ पुलिस को मिल गई थी। जिसमें हथियारों का दूसरे सदस्यों को अदान प्रदान करने का स्थल जीएमसी परिसर में एक पीपल के पेड़ के पास होना तय हुआ था। इसकी भनक रामगढ़ पुलिस के पीएसआई को लग गई थी।

    अस्पताल परिसर में पुलिस पहले से ही नाका लगा कर बैठी थी। मौके पर पुलिस सादी वर्दी में थी। वहां जैसे ही गैंगस्टर के सदस्य वहां पहुंचे तो वहां पर पीएसआई को देखकर बौखला गए। अपनी योजना को असफल होते देख गैंगस्टर ने वहां गोलियां चलाना शुरू कर दीं। पुलिस की ओर जवाबी कार्रवाई में घायल हुए एक बदमाश की मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+