कुपवाड़ा में एक ही परिवार के 5 लोगों की दाम घुटने से मौत, UP के बिजनौर का रहने वाला था परिवार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में उत्तर प्रदेश के एक ही परिवार के 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था।

jammu kashir

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बुधवार को दम घुटने की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाला था। हादसा क्रालपोरा क्षेत्र का है। फिलहाल मामले में जांच अधिकारियों ने शुरू कर दी है।

जांच अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को दम घुटने से एक ही परिवार के दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान माजिद अहमद, पत्नी सोहाना खातून और उनके बच्चे फैजान अंसारी, अबू जार और एक मासूम के रूप में हुई है। ये सभी यहां पर रहकर छोटे-मोटे काम धंधे करके अपना पेट पालते थे।

Recommended Video

    IMD Weather Alert: Himachal से Ladakh तक फिर बारिश-बर्फबारी का Alert | वनइंडिया हिंदी

    मामले में पुलिस का कहना है कि माजिद अंसारी (35) और उनके परिवार के चार सदस्यों को कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में पड़ोसियों ने किराए के आवास में बेहोश पाया। जिसके बाद पड़ोसियों ने स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। हालांकि, तबतक सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दम घुटना मौतों का संभावित कारण है।

    फिलहाल मामले की तहकीकात करने के लिए अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, क्षेत्र के मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मेडिकल ऑफिसर ने यह भी बताया कि मतकों के शवों को कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल लाया गया है। हालांकि, हादसा कैसे हुआ इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- 'कश्मीर जाओगे तो पाकिस्तान जैसा पाओगे', PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+