'कश्मीर जाओगे तो पाकिस्तान जैसा पाओगे', PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
पीडीपी प्रमुख मुफ्ती ने भाजपा की केंद्र सरकार पर पर हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कश्मीर की तुलना पाकिस्तान से की।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में अवैध कब्जे पर चल रहे बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर जाओगे तो अफगानिस्तान जैसा पाओगे क्योंकि वहां बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने (बीजेपी) हमारी नौकरियां, जमीन और खनिज आउटसोर्स किए हैं। देश में पत्रकार, राजनेताओं के खिलाफ ईडी, एनआईए का इस्तेमाल किया जा रहा है, हम अभी भी विशेष दर्जा वाले राज्य हैं क्योंकि हमारे पास लोगों को परेशान करने के लिए अन्य एजेंसियां हैं।
पीडीपी चीफ यहीं नहीं रुकी, उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश के संविधान को ध्वस्त करने के लिए अपने क्रूर बहुमत को हथियार बनाया। उन्होंने असहमति और न्यायपालिका की आवाज को कुचलने के लिए मीडिया को भी हथियार बनाया। यही वजह है कि आज भाजपा जो चाहती है वही करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदमाशों, चोरों को 45,000 हेक्टेयर जमीन दी जा रही है, जबकि कश्मीर के लोगों को अतिक्रमण विरोधी अभियान के बहाने उनकी जमीन से खदेड़ा जा रहा है।
Recommended Video

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर का प्रयोग अंतिम उपाय होना चाहिए, पहला नहीं। मुख्य सचिव किस आधार पर बुलडोजर भेज रहे हैं जब सरकार ने अदालत में स्वीकार किया है कि ध्वस्त की जाने वाली संपत्तियों की सभी सूचियां फर्जी हैं।
अब्दुल्ला ने कहा कि हम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन एक तरीका है जिससे बेदखली की जानी चाहिए। हम मांग करते हैं कि गिराई जाने वाली संपत्तियों की सूची सार्वजनिक की जाए ताकि लोग अपना दावा पेश कर सकें।
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिले में अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसको लेकर एक अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों के साथ प्रशासन की मौजूदगी में जम्मू के बठिंडी क्षेत्र में शुरू किया गया। जिसके बाद से जेसीबी मशीनें राज्य की भूमि पर अवैध बने ढांचों को गिरा रही हैं।
ये भी पढ़ें- सीएम अशोक गहलोत ने गिना दिए GDP के आंकड़े, Video शेयर करके भाजपा को दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications