जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग और कुलगाम में मुठभेड़ जारी, मारा गया लश्कर कमांडर निसार डार
जम्मू-कश्मीर के 2 जिलों में मुठभेड़ जारी, मारा गया लश्कर कमांडर निसार डार
श्रीनगर, 09 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर में शनिवार की सुबह दो जिलों अनंतनाग और कुलगाम में मुठभेड़ चल रही है। कुलगाम और अनंतनाग दोनों दक्षिण कश्मीर के जिले हैं। आईजीपी कश्मीर के मुताबिक अनंतनाग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने सिरहामा अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर निसार डार को मार गिराया है। मुठभेड़ में सेना के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है।
Recommended Video

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि अन्य आतंकवादियों की तलाश अब भी जारी है। वहीं कुलगाम एनकाउंटर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।
कुलगाम के डीएच पोरा में दूसरी मुठभेड़ जारी है जहां पुलिस और सुरक्षा बलों का मानना है कि हिजबुल से जुड़े दो आतंकवादी फंस गए हैं। इस घटना में दो सिपाही भी घायल हुए हैं। कुलगाम के चाकी समद इलाके में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications