पाक अधिकृत कश्मीर से आने वाले आतंकियों से लड़ते हुए जसवीर सिंह शहीद, 1 दहशतगर्द ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर के घुसपैठियों से निपटने के लिए भारतीय सेना तथा अन्य सुरक्षा दस्ते दिन-रात चौकस रहते हैं। इस दौरान होने वाली मुठभेड़ में कई जवानों की जान भी चली जाती है।आज सेना के श्रीनगर स्थित पीआरओ (रक्षा) ने बताया कि, पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) की ओर से घुसपैठ रोकने की कोशिश करते नाइक जसवीर सिंह को आतंकवादियों ने निशाना बनाया।

Jammu Kashmir: Indian Defence Naik Jasbir Singh martyred near PoK, fighting to terrorists

नाइक जसवीर सिंह को आतंकवादियों की कई गोलियां लगीं। यह घटना गारंग नार के पास घटित हुई। घायलावस्था में जसवीर सिंह को एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा ​है​ कि, कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर 7-8 जुलाई की रात को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी गांव से भारी हथियारों से लैस तीन-चार आतंकवादियों ने शनिवार तड़के सीमा पर घुसपैठ का प्रयास किया। पीओके से आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में विश्वसनीय इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना द्वारा गरंग नार और चिनार मोहल्ला के बीच के क्षेत्र पर हावी होने के लिए हमला किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+