JK:उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

श्रीनगर, सितंबर 23: जम्मू-कश्मीर में उरी के नजदीक रामपुर सेक्टर में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने एलओसी पर रामपुर सेक्टर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनके बाद बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। इसमें पांच एके 47, 8 पिस्तौल और 70 हैंड ग्रेनेड शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से भारतीय सीमा में घुसे थे।

jammu kashmir Indian Army eliminated 3 terrorists in Rampur sector near Uri on LoC

चिनार कोर कमांडर, डीपी पांडेय ने बताया कि गुरुवार तड़के रामपुर सेक्टर के हाथलंगा जंगल में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गई। इसके बाद शुरू किए गए ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिला। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों में से एक पाकिस्तानी है, बाकी के आतंकियों के बार में पता लगाया जा रहा है। सेना की ओर से किए गए इस ऑपरेशन में ढेर हुए आतंकवादियों के पास से पांच एके-47, 8 पिस्तौल और 70 हथगोले बरामद किए गए हैं।

इससे पहले आतंकियों की ओर से 18 सितंबर को भी ऐसा ही प्रयास किया गया था, जिसे विफल कर दिया गया था। एहतियात के तौर पर सोमवार को सीमावर्ती शहर में सभी दूरसंचार सुविधाओं को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि बुधवार को टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई थी। आज सर्च ऑपरेशन का पांचवा दिन है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बाड़ के पास दुश्मन के साथ 'शुरुआती सम्पर्क' में एक सैनिक घायल हो गया था।

वहीं दूसरी ओर सेना ने कुलगाम जिले के अहरबल के त्रिनारी वन क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान सुरक्षाबल ने हथियार, गोला-बारूद और खाने का सामान बरामद किया। वहीं इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया गया है। उधर शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक सक्रिय आतंकवादी अनायत अशरफ डार, जो ओजीडब्ल्यू था और शोपियां के केशवा में ड्रग्स मामले भी शामिल था, उसने गोलियां बरसा कर एक नागरिक को घायल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+