जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दहशतगर्दों ने की फायरिंग, 4 लोगों की मौत और 7 घायल
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दहशतगर्तों ने रविवार को फायरिंग कर दी। जिससे चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दहशतगर्दों ने रविवार को फायरिंग कर दी। जिसकी वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए राजौरी के संबद्ध अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया डॉ. महमूद ने बताया कि घायलों की इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। साथ ही सेना के जवानों ने भी मौर्चा संभाल लिया है। हालांकि, अभी तक दहशदगर्दों की गिरफ्तारी नहीं हो गई है। वहीं, जिस अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। वहां के डॉ. महमूद ने बताया कि घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।
श्रीनगर में सेना के बंकर पर फेंका ग्रेनेड
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में भी आतंकियों ने सीआरपीएफ के बंकर में ग्रेनेड फेंक दिया। हालांकि ग्रेनेड सड़क पर गिर गया। जिसकी वजह से कई नागरिक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पूरे इलाके को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर लिया है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
कुपवाड़ा में भारी हथियार के साथ एक गिरफ्तार
इधर कुपवाड़ा में भारी हथियार के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हथियार को भारत के खिलाफ प्रयोग करने के लिए सप्लाई किया जाना था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से मामले के संंबंध में पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के कठुआ बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी पतंग बरामद की गई थी। इस पतंग में भारत विरोधी नारे इस्तेमाल किए गए थे। वहीं, इससे भी पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पाकिस्तानी सिलेंडर भी बरामद किया था। सिलेंडर के साथ यूरिया और भारी मात्रा में विस्फोटक भी था।
ये भी पढ़ें- अमित शाह ने लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर की उच्च स्तरीय बैठक












Click it and Unblock the Notifications