J&K Election Result: इंजीनियर राशिद बन सकतें हैं सीएम! कश्मीरी पत्रकार ने क्या की भविष्यवाणी?
Jammu Kashmir Election Result 2024: कश्मीरी पत्रकार और यूट्यूब याना मीर ने जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री को लेकर एक बहुत ही चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने संभावना जताई है कि बारामूला से निर्दलीय सांसद और टेरर फंडिंग के आरोपी इंजीनियर राशिद केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
याना मीर ने न्यूज एजेंसी एएनआई की स्मिता प्रकाश के साथ एक पॉडकास्ट में यह अनुमान जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने आर्टिकल 370 के हटने के बाद कश्मीर के लोगों की सोच में आए बदलाव के बारे में भी बात की है। साथ ही यह भी बताया है कि यूटी की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस और उनके नेताओं के बारे में लोगों का क्या सोचना है।

अब्दुल्ला भ्रष्टाचार करते हैं- याना मीर
याना मीर को लगता है कि 'नेशनल कांफ्रेंस के साथ दिक्कत ये है कि उनका एमएलए पर कंट्रोल नहीं रहता और उनके विधायक भारत के सबसे ज्यादा भ्रष्ट विधायक होते हैं...सारे घोटाले उन्हीं के कार्यकाल से जुड़े हुए हैं....।' उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से दावा किया है कि 'मैं मानती हूं कि खासकर के अब्दुल्ला भ्रष्टाचार करते हैं....आम कश्मीरी भी मानते हैं....।'
'परिवारवादी राजनीति से कश्मीर ऊब चुके'
मीर ने एक बड़ा दावा ये किया है कि 'वहां पर जो कई वर्षों से परिवारवादी (अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों की) राजनीति जो चल रही थी, उससे निश्चित तौर पर लोग ऊब चुके थे....।'
कश्मीरी पार्टियों पर निशाना
इसके साथ ही मीर ने कश्मीर के लोगों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हुए कार्यों की काफी सराहना की है। उनका कहना है कि कश्मीरी (पार्टियां) किसी भी बात के लिए भी दिल्ली पर दोष डालते हैं...कोविड भी आया तो मोदी जी की चाल थी...।'
चुनाव अभियान के लिए विवादित सांसद इंजीनियर राशिद की रिहाई को लेकर किए जा रहे दावों पर उन्होंने कहा है, 'अगर इंजीनियर राशिद को नहीं भी छोड़ते तो भी आरोप लगाते, निकल गए तो भी आरोप लगा रहे हैं.....चित भी मेरी पट भी मेरी...सबके लिए मोदीजी पर दोष...।'
आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में हुआ विकास-कश्मीर पत्रकार
उन्होंने माना है कि जम्मू और कश्मीर से विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद केंद्र ने वहां विकास के काफी प्रयास किए हैं। उनके मुताबिक, 'कश्मीर में जो भी विकास हुआ...वह केंद्र की वजह से हुआ.....370 हटने के बाद हुआ.....याचिकाएं हटाते आपने शहला रशीद और शाह फैसल को देखा है....क्योंकि, पहली बार उन्हें लगा कि किसी ने तो अपने वादे का 40-50% भी तो पूरा किया....बीच में कोविड भी आ गया....रोजगार पैदा कर देना इतना आसान भी नहीं है....जितनी भी योजनाएं दी हैं....... कोई क्षेत्रीय नेता उससे मुकाबला नहीं कर सकता...।'
'मोदीजी ने कश्मीर के लोगों के लिए कलजा निकालकर रख दिया है'
याना मीर का एक तरह से दावा है कि पीएम मोदी ने कश्मीर के विकास के जितना किया है, उतना कोई नहीं कर सकता। उनका कहना है, 'अब जाके दिल जीता है न (मोदीजी ने)....जो सबका साथ सबका विकास की बात करता है.....कलेजा निकालकर रखकर दिया है उसने जम्मू कश्मीर के लिए....सारे स्कीम यहां लोगों के लिए निकालकर के दे दिए....।'
'मैं सोचती हूं कि इंजीनियर राशिद....मुझे ऐसा महसूस होता है...'
वहीं जब उनसे इस केंद्र शासित प्रदेश के सबसे संभावित मुख्यमंत्री को लेकर सवाल पूछ लिया गया तो उन्होंने इंजीनियर राशिद के नाम का चौंकाने वाला अनुमान जता दिया।
वो बोलीं, 'मुझे नहीं लगता कि (अब्दुल्ला या मुफ्ती में से) कोई सीएम बनने जा रहा है.....मुझे लगता है कि लोग इंजीनियर राशिद से खुश होंगे....(टोकते हुए सवाल- मुख्यमंत्री के रूप में?)....मुझे ऐसा विश्वास है.....मुझे लगता है कि उनको लेकर खुश होंगे....मैं सोचती हूं कि इंजीनियर राशिद....मुझे ऐसा महसूस होता है.....।'
बता दें कि इंजीनियर राशिद की अवामी इत्तेहाद पार्टी ने कश्मीर में निर्दलीय के रूप में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन्होंने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से भी गठबंधन किया है, जिसके समर्थन से कई निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
राशिद को दिल्ली की एक विशेष अदालत ने अभी अंतरिम जमानत पर 12 अक्टूबर के लिए रिहा किया हुआ है। वे टेरर फंडिंग केस में 2019 में गिरफ्तार किए गए थे और तबस से तिहाड़ जेल में बंद थे।












Click it and Unblock the Notifications