जम्मू: कटड़ा पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पैदल शुरू करेंगे वैष्णो देवी की यात्रा

जम्मू, सितंबर 09: जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। वह प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेंगे। वह दोपहर 12.20 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे थे जिसके वहां से वह वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकले। राहुल गांधी कटड़ा पहुंच चुके हैं। जल्द ही वे अपनी माता के भवन के लिए पैदल यात्रा शुरू करेंगे।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Vaishno Devi Yatra पर Rahul Gandhi, जारी है पदयात्रा | वनइंडिया हिंदी
    Jammu & Kashmir: Congress leader Rahul Gandhi reaches Mata Vaishno Devi temple

    कटड़ा पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं यहां माता की पूजा करने आया हूं। मैं यहां कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पैदल तेज चलने में माहिर हैं। उनके इस जोश को देखते हुए माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस की ओर से कई रिसीविंग समितियां बनाई गई हैं, जो यात्रा रूट पर विभिन्न बिंदुओं पर राहुल का स्वागत करेंगी। दोपहर बाद तक वैष्णो देवी पहुंचने के बाद राहुल गांधी वहां शाम की आरती में भाग लेंगे और रात को माता वैष्णो देवी के भवन में ही आराम करेंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर पैदल मार्ग से ही वापस नीचे आएंगे। इस दौरान राहुल गांधी यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के साथ अन्य लोगों से रूबरू हो सकते हैं। कटड़ा से जम्मू पहुंचते ही राहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। शुक्रवार करीब 11:30 बजे जम्मू में राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

    राहुल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस में एकता दिखेगी। इसमें गुलाम नबी आजाद के खेमे और अन्य नेता एक साथ राहुल की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जबकि इससे पहले पार्टी कार्यक्रमों से आजाद खेमा नदारद रहा है। इससे पहले राहुल गांधी ने 9-10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह गए थे. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की थी। श्रीनगर में पार्टी कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान गांधी ने कहा था कि वह निकट भविष्य में जम्मू और लद्दाख का दौरा करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+