Jammu Kashmir Chunav Result Live: श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा
Jammu Kashmir Chunav Result Live in Hindi जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। मतगणना जारी है। जम्मू कश्मीर की हॉट सीटों में श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस सीट से बीजेपी बलदेव राज शर्मा और कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह के बीच टक्कर है। सीट के पल पल का अपडेट देखने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
SHRI MATA VAISHNO DEVI seat result: भाजपा और निर्दलीय में कांटे की टक्कर
श्री माता वैष्णो देवी सीट पर पांचवें राउंड के बाद भाजपा के बलदेव राज शर्मा 5 वें राउंड के बाद 13 सौ वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय जुगल किशोर हैं और इनके बाद कांग्रेस के भुपिंदर सिंह हैं। इस सीट पर मात्र 8 राउंड की मतगणना होनी है।
Shri Mata Vaishno Devi seat chunav result सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट में मतगणना जारी है। इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से बलदेव राज शर्मा, नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस और सीपीआई (एम) गठबंधन से कांग्रेस के भुपिंदर सिंह, पीडीपी से प्रताप कृष्ण शर्मा के अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications