Jammu Kashmir Chunav Result Live: नौशहरा विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर, भाजपा प्रत्याशी रवींद्र रैना चुनाव हारे
Jammu Kashmir Chunav Result Live in Hindi जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आज घोषित होने जा रहे हैं। मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश में 10 साल बाद चुनाव हुए हैं ऐसे में सबकी नजर चुनाव परिणाम पर है।
जम्मू-कश्मीर की नौशहरा विधानसभा सीट के पल पल का अपडेट देखने के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें। जम्मू कश्मीर की इन हॉट सीटों पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। नौशहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना व नेकां के सुरेंद्र चौधरी आमने-सामने हैं।

LIVE Feed
Nowshera seat result सातवें राउंड में बड़ा उलटफेर, भाजपा पीछे
नौशहरा विधानसभा सीट पर सातवें राउंड में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी रवींद्र रैना करीब 11 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। नेशनल क्रांन्फेंस के सुरेंद्र चौधरी आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 10 राउंड की मतगणना होनी है।












Click it and Unblock the Notifications