Jammu Kashmir Chunav Result 2024: जम्मू में JKN का दबदबा, जानें BJP का हाल?
Jammu Kashmir Chunav Result 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों की गिनती जारी है। मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। इस बार 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं, जिससे जनता और राजनीतिक दलों दोनों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएन) ने 90 सीटों में से 39 पर 11 बजे तक कब्जा जमा लिया है। त्रेहगाम सीट से सैफुल्लाह मीर को पार्टी में सबसे ज्यादा मत 6718 मिले।

वहीं,बीजेपी ने जेकेएन को कांटे की टक्कर दी है। इस बार, चुनाव में बीजेपी ने 28 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस की बात करें तो 8 सीटें ही अपने पाले में गिरा सकी। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) सिर्फ 4 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के खाते में सिर्फ दो सीटें ही आ सकी। इससे अच्छा प्रदर्शन निर्दलीय ने 8 सीटों के साथ दिखाया।
कौन आगे और कौन पीछे?
- जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस - जेकेएन- 39
- भारतीय जनता पार्टी - भाजपा - 28
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - कांग्रेस - 8
- जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी - जेकेपीडीपी - 4
- जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस - जेपीसी - 2
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - सीपीआई (एम) -1
- निर्दलीय - 8












Click it and Unblock the Notifications