जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के कोकरनाग में सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने शनिवार को कोकरनाग में एक आतंकी को ढेर कर दिया। सेना और आतंकियों के बीच अनंतनाग के कोकरनाग में मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।

अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन जारी है। अनंतनाग की पहाड़ियों पर छिपे आतंकियों पर सेना ने निर्णायक प्रहार किया है।

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के कोकरनाग में एक आतंकी ढेर

आतंकी पर ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर से प्रहार

जंगलों और पत्थरों को ढाल बनाकर जो आतंकी छुपे हैं, उनपर ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर से बम बरसाए गए हैं। इसका एक्सक्लूजिव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आतंकियों के ठिकाने पर गोलाबारी होती दिख रही है। इस दौरान सेना ने एक जवान को मार गिराया है।

चार दिनों से एनकाउंटर जारी

अनंतनाग में पीर पंजाल के जंगलो में चल रही मुठभेड़ अब निर्णायक मोड़ पर है। जवान लगातार ऊपर दुर्गम पहाडियों पर मोर्टार दाग रहे हैं। मौके पर भारी तादाद में सेना के जवान दिख रहे हैं। बता दें कि कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में पिछले चार दिनों से एनकाउंटर जारी है। इसमें तीन वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी शहीद हो गए। साथ ही कई जवान घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली है।

वहीं दूसरी ओर इस हमले के बाद सरकार पर दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। ये घटना उरी हमले की तरह है, जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकियों का सफाया किया था। दरअसल 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तान से आए आत्मघाती हमलावरों ने उरी स्थित सैन्य बेस पर हमला किया था। जिसमें भारतीय सेना के 18 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों इतना कठिन है अनंतनाग ऑपरेशन? दुर्गम पहाड़ियों में आंतकियों से लड़ रहे सेना के जवान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+