J-K Polls Phase-3: कहां कितने प्रतिशत मतदान, किन सीटों पर वोटर्स में उत्साह, कहां बेरुखी, आंकड़ों में सबकुछ
Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान संपन्न होने के साथ केंद्र शासित प्रदेश की सभी 90 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के तहत मंगलवार को बाकी बचे 40 निर्वाचन क्षेत्रों में भी वोटिंग पूरी हो गई। मतदान के दौरान कश्मीर घाटी के कई मतदान केंद्रों पर कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। तीसरे फेस की वोटिंग में कठुआ, सांबा और उधमपुर ऐसे निर्वाचन क्षेत्र रहे जहां वोटिंग 70 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।
चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 65.48 फीसदी लोगों ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। सबसे ज्यादा मतदान उधमपुर में 72.91 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार बारामूला में 55.73 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम आंकड़े जारी किया जाना बाकी है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सात जिले में शाम 5 बजे तक 65.48% मतदान हुआ।
तीसरे चरण में पिछले दो चरणों की तुलना में अधिक मतदान हुआ। चरण 1 में सात जिलों में 61.38% मतदान दर्ज किया गया। जबकि 57.31% मतदान दर्ज किया गया था।
जबकिपहले चरण में मतदान प्रतिशत 61.38% था, दूसरे चरण में 57.31% और तीसरे चरण में अस्थायी रूप से 68.72% मतदान हुआ।
तीसरे चरण में कहां कितने प्रतिशत मतदान?
जम्मू कश्मरी में इस बार औसत मतदान 63.45 प्रतिशत हुआ। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरण का विधानसभा चुनाव आज तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के साथ संपन्न हुआ। भारत के चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को औपचारिक कार्यक्रम जारी किया था। 24 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 18 सितंबर को हुआ, 26 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दूसरा चरण 25 सितंबर को, और 40 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज अंतिम चरण है।
कुपवाड़ा में 65.81%, बारामूला में 59.84%, बांदीपोरा में 67.57%, गांदरबल में 62.83%, श्रीनगर में 30.08%, बडगाम में 63.28%, पुलवामा में 46.99%, शोपियां में 57.01%, कुलगाम में 63.14% और अनंतनाग में 57.90% मतदान हुआ। जबकि जम्मू क्षेत्र में, किश्तवाड़ में 80.20%, डोडा में 71.32%, रामबन में 70.57%, रियासी में 74.68%, उधमपुर में 75.87%, कठुआ में 72.23%, सांबा में 75.22%, जम्मू में 70.25%, राजौरी में 71.13% और पुंछ में 74.37% मतदान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications