Jammu Kashmir Election: BJP, कांग्रेस और NC की पहली लिस्ट में कितने हिंदू-कितने मुसलमान?

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस- नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस से साथ सीट शेयरिंग पर सहमति के तुरंत बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इससे पहले बीजेपी 16 कैंडिडेट् की एक लिस्ट जारी कर चुकी थी। वहीं कांग्रेस ने भी एनसी के साथ गठबंधन के साथ 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की।

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पिछले एक दशक जम्मू कश्मीर में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में तीन प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। इस बीच एक सवाल बेहद अहम है कि किन पार्टियों ने कितने हिंदू और कितने मुस्लिम समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व का मौका दिया है?

Jammu Kashmir Candidates List update

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 7 मुस्लिम, 2 हिंदू कैंडिडेट
नेशनल कांफ्रेंस से साथ गठबंधन में कांग्रेस के खाते में 32 सीटें आई हैं, जबकि नेशनल कांफ्रेंस को 51, सीपीआईएम और पैंथर्स पार्टी को एक- एक सीट दी गई है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 9 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। इसमे पार्टी ने 7 मुस्लिम कैंडिडेट्स को मौका दिया है। जबकि दो सीटों पार्टी ने हिंदू कैंडिडेट उतारे हैं। कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से, प्रदेश इकाई के पूर्व चीफ विकार रसूल वानी को बनिहाल से टिकट मिला है। जबकि कांग्रेस ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मौका दिया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट
नेशनल कॉन्फ्रेंस के 18 उम्मीदवारों की लिस्ट में 16 प्रत्याशी मुस्लिम समाज से हैं। जबकि दो उम्मीदवार ऐसे हैं, जो हिंदू हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने रामबन से अर्जुन सिंह राजू और पाडेर नागसानी से पूजा ठाकुर को लिस्ट में जगह दी है।

बीजेपी की लिस्ट में मुस्लिम कैंडिडेट?
भारतीय जनता पार्टी की पहली कैंडिडेट्स लिस्ट कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस से पहले जारी की। पार्टी की ओर से घोषित 16 उम्मीदवारों की सूची में कुल 10 मुस्लिम कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। पार्टी ने श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा से सोफी यूसु, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शनगुस अनंतनाग पूर्व से वीर सर्राफ, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, बनिहाल से समील भट, पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, कोकरनाग से चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर, इंदरवल से तारिक कीन, बनिहाल से समील भट को मौका दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+