जम्मू कश्मीरः अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर एनकाउंटर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के तेंगपो गांव में चल रहे मुठभेड़ में सोमवार को सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादी को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, अनंतनाग मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारा गया है। फिलहाल अभी भी ऑपरेशन जारी है। इस बीच दो और आतंकवादियों के इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। अनंतनाग में रविवार की देर रात सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई थी। कुछ घंटों बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

Anantnag encounter

सोमवार की सुबह पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी के मारे जाने की खबर दी थी, उसके कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरे आतंकी के मारे जाने की सूचना दी। पुलिस ने कहा है कि रविवार रात को शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है।

पिछले हफ्ते मारे गए थे चार आतंकी

बता दें पिछले हफ्ते, जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया था। पुलिस ने बताया था कि शोपियां जिले के द्रच इलाके में मंगलवार रात एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। शोपियां के मूलू इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया था।

हालांकि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई फायरिंग में एक जवान घायल हो गया था। इन मारे गए आतंकियों के पास से 01xAK राइफल और अन्य जंगी सामान बरामद किए गए थे। शोपियां के द्रच इलाके में मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े थे। वहीं शोपियां के मूलू इलाके में मारा गया आतंकवादी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़ा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+