Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी SUV, 4 लोगों की गई जान
Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ (Kishtwar) में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक एसयूवी कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग लापता बताए जा रहे है, जिसकी तलाशी अभियान जारी है।
यह हादसा जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवाड़ जिले के मस्सू पैडर इलाके में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोलेरो कार गहरी खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई।

वहीं, दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू हो गया है। पुलिस ने बताया कि लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
वहीं, मृतकों की पहचान गढ़, पद्दार और किश्तवाड़ के रहने वाले राज कुमार, मुकेश, हकीकत सिंह और सतीश कुमार के रूप में हुई है। इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: सैनिकों से भरा ट्रक जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी से नीचे गिरा, 3 जवान शहीद, कई घायल












Click it and Unblock the Notifications