Jammu Kashmir: बडगाम में पटरी से उतरी ट्रेन, इस वजह से सुरक्षित बचे सभी यात्री
Jammu Kashmir के बडगाम जिले में शुक्रवार को एक ट्रेन मजहोमा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को एक ट्रेन मजहोमा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के परटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और हादसे की जांच में जुट गए है।
मागम के तहसीलदार जफर अहमद लोन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि बडगाम जिले में मजहोमा स्टेशन के पास एक ट्रेन पटरी से उतर गई। यह ट्रेन बनिहाल से आते हुए पटरी से उतर गई। स्टेशन नजदीक होने के कारण ट्रेन की गति धीमी थी। इसलिए इस हादसे में कोई जान माल की हानी नहीं हुई है। सभी यात्रियों सुरक्षित है।
इस हादसे के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ट्रैक को खाली कराने का काम शुरू हो चुका है। साथ ही, बडगाम और बारामूल खंड के बीच ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया है। वहीं, ट्रेन के डिरेल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन में सवार लोगों का कहना है कि यह हादसा उस समय हुआ जब बर्फबारी हो रही थी।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि जो बोगी पटरी पर से उतरी है वह आखिरी बोगी थी। इस बोगी में कोई भी यात्री सवार नहीं था। हालांकि, अधिकारी इस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। प्राथमिक तौर पर किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications