जम्मू कश्मीर: 4 निर्दलीय विधायक NC में हुए शामिल, उमर अब्दुल्ला के MLA की संख्या बहुमत पर पहुंचीं

Omar Abdullah: जम्मू कश्मीर में चुनावी नतीजे सभी के सामने आ चुके हैं और उमर उब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस (NC) 42 सीटों के साथ सबसे बड़ा पार्टी बन गई। इस बीच, उमर अब्दुल्ला की पार्टी एनसी को चार निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन दे दिया है।

चार निर्दलीय विधायक गुरुवार 10 अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस में शमिल हो गए हैं। इन चार विधायकों ने एनसी में शामिल होने के बाद विधायकों की संख्या 42 से बढ़कर 46 हो गई है। अब उमर अब्दुल्ला कांग्रेस के बिना अपने दम पर सरकार बना सकते हैं। जी हां...उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में एनसी अब सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पर निर्भर नहीं है।

Omar Abdullah

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतने के बाद जिन निर्दलीय विधायकों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थामा है, उनमें प्यारे लाल, सतीश शर्मा, चौधरी अकरम और रामेश्वर सिंह शामिल हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्यारे लाल ने इंदरवाल सीट से जीत दर्ज की है। वहीं, सतीश शर्मा छंब विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।

चौधरी अकरम सूरनकोटे से विजयी हुए हैं, जबकि रामेश्वर सिंह ने बनी सीट से जीत दर्ज कराई है। बता दें, इन चार विधायकों के एनसी में शामिल होने के बाद भावी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को अब शासन चलाने के लिए कांग्रेस के समर्थन की आवश्यकता नहीं है। इस बीच, विधायक दल की बैठक में उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल की बैठक में मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है। मैं विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस से समर्थन पत्र लेने के लिए बातचीत चल रही है। 4 निर्दलीय विधायकों ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस को अपना समर्थन दिया है। अब एनसी की संख्या 42 और 4 निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस का पत्र मिलने के बाद हम सरकार बनाने के लिए राजभवन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+