Jammu Kashmir Chunav Result: गुरेज सीट में 98 प्रतिशत है मुस्लिम आबादी, वहां केवल 1100 वोटों से हारी बीजेपी
Jammu Kashmir Chunav Result: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बीच दो बड़े उलटफेर देखे गये हैं। एक तो जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। जम्मू की डोडा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी मेहराज मलिक ने चुनाव जीत लिया है, तो वहीं दूसरी तरफ कश्मीर घाटी के बारामुला जिले में बीजेपी गुरेज विधानसभा सीट पर चुनाव केवल 1100 वोटों के अंतर से हार गई है। यह इसलिए बड़ा उलटफेर है ,क्योंकि इस सीट पर 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।
डोडा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा को लगभग 5 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया है,जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब ने तीसरा स्थान पाया हैं। मेहराज मलिक को 23 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। जम्मू-कश्मीर में एक सीट मिलने से आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है,क्योंकि यह पार्टी के लिए बड़ी जीत है।

गुरेज विधानसभा सीट ने चौंकाया, क्या बदल रहा है जम्मू कश्मीर?
बारामुला की गुरेज विधानसभा सीट 98 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या वाली सीट है। ऐसे में यहां से भारतीय जनता पार्टी का केवल 1100 वोटों के अंतर से चुनाव पराजित होना बहुत बड़ी बात है। गुरेज से जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नजीर अहमद खान ने 1132 वोटों से विजय दर्ज की है। भाजपा के फकीर मोहम्मद खान दूसरे स्थान पर हैं।
नजीर ने 2014 में पाई थी सिर्फ 100 मतों से विजय
ज्ञात हो कि नजीर अहमद खान 2002, 2008 और 2014 में भी इसी सीट से जीते थे, जबकि फकीर मोहम्मद खान ने 1996 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप पर जीत हासिल की थी। इसके पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नजीर अहमद खान ने 2014 के चुनाव में करीब 100 मतों के छोटे से अंतर से जीत हासिल की थी।
अबकी बार अब्दुल्ला सरकार
यह भी जानना दिलचस्प है कि भाजपा की तमाम कोशिशों के बावजूद जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 50 से अधिक सीटें मिली हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के खाते में 28 सीटें गई हैं। पीडीपी को 2 और बाकियों के खाते में 9 सीटें गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications