J&K Election: अमेरिका से लेकर सिंगापुर तक, किस-किस देश के डिप्लोमैट्स चुनाव देखने पहुंचे श्रीनगर और क्यों?
Jammu and Kashmir Vidhan Sabha Chunav Phase 2: जम्मू और कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के लिए आज बुधवार 25 सितंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुए हैं। दूसरे चरण में 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 3 जिले जम्मू डिवीजन में हैं और 3 घाटी के जिले शामि है।
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का चुनाव देखने के लिए कई देशों के डिप्लोमैट्स भी श्रीनगर आए हुए हैं। अमेरिका से लेकर रवांडा तक के डिप्लोमैट्स जम्मू-कश्मीर का चुनाव देखने श्रीनगर आए हुए हैं। अमेरिका, नॉर्वे और सिंगापुर समेत 16 देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जम्मू-कश्मीर पहुंचा है।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Chunav 2024: नौशेरा सीट का जानें हाल, जहां भाजपा प्रमुख की दांव पर लगी है किस्मत
Jammu Kashmir Chunav Phase 2: किन 16 देशों के डिप्लोमैट्स आए हैं कश्मीर?
इन 16 देशों में अमेरिका, मैक्सिको, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सोमालिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, तंजानिया, रवांडा, अल्जीरिया और फिलीपींस के दिल्ली स्थित मिशनों के राजनयिक शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्रालय के चार प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने घाटी में पहुंचने के तुरंत बाद प्रतिनिधिमंडल ने बडगाम जिले के ओमपोरा इलाके में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। मामले से परिचित लोगों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उन्होंने बताया कि अधिकांश दूतावासों का प्रतिनिधित्व उनके प्रभारी और मिशन के उप प्रमुख करते हैं। अन्य का प्रतिनिधित्व मंत्री-परामर्शदाता और परामर्शदाता रैंक के राजनीतिक अधिकारी करते हैं।
ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Chunav Voting LIVE: जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 24.10% मतदान
भारत सरकार ने इन डिप्लोमैट्स को चुनाव देखने बुलाया है कश्मीर
अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों सहित प्रतिनिधिमंडल को भारत सरकार ने चुनावी प्रक्रिया देखने के लिए आमंत्रित किया था। 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद यह पहली बार है जब विदेशी राजनयिक जम्मू-कश्मीर में चुनावों का निरीक्षण कर रहे हैं।
राजनयिक कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की निगरानी के लिए श्रीनगर और बडगाम जिलों का दौरा कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संचालन और बड़े पैमाने पर भागीदारी को प्रदर्शित करना है।












Click it and Unblock the Notifications